Connect with us

राजनीति

दुबई में बीमार पड़े रबुद्दीन सकुशल लौटे घर, भारतीय दूतावास और जिला प्रशासन की तत्परता से संभव हुई वापसी

Published

on

दरौंदा प्रखंड के कोथूआ सारंगपुर गांव के निवासी मोहम्मद रबुद्दीन दुबई में गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद अब सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं। भारतीय दूतावास, दुबई सरकार और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से यह संभव हो सका।

मिली जानकारी के अनुसार, टुनटुन मियां के पुत्र रबुद्दीन 3 अगस्त 2025 को रोज़गार की तलाश में दुबई गए थे। वहां एक महीने बाद अचानक उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ, जिसके कारण उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। दुबई सरकार उनकी लगातार चिकित्सा करवा रही थी, लेकिन स्थिति गंभीर बनी रही।

परिवार को जब रबुद्दीन की बीमारी की खबर मिली तो उनकी पत्नी तरन्नुम खातून ने भारतीय दूतावास को पत्र लिखकर अपने पति को भारत लाने की भावुक अपील की। दूतावास ने तुरंत दुबई सरकार से संपर्क कर समन्वय स्थापित किया और रबुद्दीन को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद दुबई सरकार ने उन्हें बनारस तक भेजने की व्यवस्था की।

भारतीय दूतावास ने इस संबंध में सीवान जिला अधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश को मेल भेजकर निर्देश दिया कि एक विशेष टीम गठित की जाए ताकि रबुद्दीन को सुरक्षित घर तक पहुंचाया जा सके।
जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम में दरौंदा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सौरभ सुमन, नौतन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विश्वजीत कुमार और डॉ. रामरतन प्रसाद शामिल थे।

टीम ने बनारस से एम्बुलेंस के माध्यम से रबुद्दीन को कोथूआ सारंगपुर तक पहुंचाया, जहां उनके परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने कहा कि भारतीय दूतावास और जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और सहयोग के कारण ही आज रबुद्दीन सकुशल अपने घर लौट पाए हैं।

गांव में इस खबर से खुशी का माहौल है, और लोग भारतीय दूतावास व जिला प्रशासन की संवेदनशीलता की सराहना कर रहे हैं।

Continue Reading

Bihar

मंगल पांडे ने चौथी बार मंत्री पद संभाला, पीएम और सीएम को जताया आभार

Published

on

By

बिहार सरकार में बड़े फेरबदल के बीच भाजपा नेता मंगल पांडे ने एक बार फिर मंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया है। यह लगातार चौथी बार है जब उन्होंने मंत्री का पद ग्रहण किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद मंगल पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।

मंगल पांडे ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण पहल तेज गति से आगे बढ़ेंगी।

उनके पुनः मंत्री पद ग्रहण करने से प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण और प्रशासनिक कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Continue Reading

राजनीति

पटना में मॉब लिंचिंग की घटना, बुजुर्ग की हत्या करने वाले दो अपराधियों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Published

on

By

बिहार की राजधानी पटना से मॉब लिंचिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार (24 नवंबर) को दिनदहाड़े एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लेकिन वारदात को अंजाम देने वाले दो अपराधियों का भागना सफल नहीं हो सका—उन्हें ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया और पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
यह घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के डोमनचक गांव की बताई जा रही है।

कैसे हुई घटना?

पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम डोमनचक गांव में घर के बाहर बैठे अशर्फी राय (75) को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी अपराधी वहां से भागने लगे।

इसी दौरान ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिल गई। लोगों ने एकजुट होकर दोनों अपराधियों को घेर लिया और पकड़कर उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। पिटाई इतनी गंभीर थी कि दोनों अपराधियों की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पटना नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

एफएसएल टीम को बुलाकर फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है।

अपराधियों की पहचान अब तक नहीं हो पाई, पुलिस उनकी पहचान कर रही है।

बुजुर्ग की हत्या के पीछे का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

पुलिस ने बुजुर्ग और दोनों अपराधियों के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।

घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश

हत्याकांड के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। वहीं, मॉब लिंचिंग की इस घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या की वजह क्या थी और अपराधियों का किसी पुरानी रंजिश से संबंध था या नहीं।

Continue Reading

Bihar

‘गंदी किडनी’ विवाद पर भड़की रोहिणी आचार्य, कहा— पहले खुद किडनी दान करके दिखाएं

Published

on

By

पटना: RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर उन लोगों पर निशाना साधा है, जिन्होंने उन पर अपने पिता को “गंदी किडनी” देने का आरोप लगाया था। रोहिणी ने ऐसे सभी आरोप लगाने वालों को खुले मंच पर बहस की चुनौती दी है।

उन्होंने कहा कि जो लोग लालू यादव के प्रति हमदर्दी दिखाते हैं, वे जरूरतमंद मरीजों को किडनी दान करके दिखाएं। रोहिणी ने दावा किया कि RJD की चुनावी हार के बाद उन्हें गालियां दी गईं और बदनाम किया गया कि किडनी दान के बदले उन्होंने “करोड़ों रुपये और टिकट” लिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब किडनी देने की बारी आई तो लालू यादव का एक बेटा पीछे हट गया।

रोहिणी ने ट्रोलर्स, पत्रकारों और आलोचकों को चुनौती देते हुए कहा कि जो लोग एक बोतल खून देने से डरते हैं, वे किडनी दान पर उपदेश न दें।

Continue Reading
Advertisement

Trending