Bihar

पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान, अब दूसरे चरण के लिए गरमाई चुनावी रणभूमि

Published

on

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 121 सीटों पर हुई वोटिंग ने नया इतिहास रच दिया है। इस बार 64.66% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। मतदाताओं के इस जोश ने राज्य की राजनीति में नई ऊर्जा भर दी है।

अब सभी राजनीतिक दल 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। चुनावी रणभूमि में सियासी दिग्गज उतर चुके हैं और प्रचार अपने चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद प्रमुख तेजस्वी यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेता लगातार सभाएं और जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

आज भी राज्य भर में इन नेताओं की कई ताबड़तोड़ रैलियां निर्धारित हैं। सभी दल मतदाताओं को लुभाने के लिए वादों और आरोप-प्रत्यारोपों की झड़ी लगा रहे हैं। पहले चरण के रिकॉर्ड मतदान के बाद अब सबकी निगाहें दूसरे चरण के मतदान पर टिक गई हैं, जो बिहार की सियासी दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Trending

Exit mobile version