Bhagalpur

भागलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने भरा नामांकन, झारखंड सरकार की मंत्री भी रहीं मौजूद

Published

on

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के तहत कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। खास बात यह रही कि नामांकन के वक्त झारखंड सरकार की एक मंत्री भी उनके साथ मौजूद रहीं, जिससे कांग्रेस खेमे में उत्साह देखा गया।

नामांकन के बाद अजीत शर्मा ने कहा कि जनता ने हमेशा उन पर भरोसा किया है और इस बार भी वह विकास और जनसेवा के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भागलपुर की जनता कांग्रेस को फिर से जीत का ताज पहनाएगी।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अजीत शर्मा का संगठनात्मक अनुभव और जनता से जुड़ाव पार्टी को मजबूत स्थिति में लाएगा।

Trending

Exit mobile version