Bihar

अनंत सिंह का बड़ा बयान: “लालू नहीं तो तेजस्वी को कोई नहीं जानता”, बोले– मेरी पार्टी में आ जाएं, सबको इज्जत मिलेगी

Published

on

पटना: बिहार की राजनीति में अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बाहुबली नेता अनंत सिंह ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो चाहे, मेरी पार्टी में आ सकता है, हमारी पार्टी सभी को इज्जत देती है और हम हर किसी का स्वागत करेंगे।

अनंत सिंह ने कहा, “उन्हें मेरी पार्टी में आ जाना चाहिए। हमारी पार्टी सभी को इज्जत देती है और हम उन्हें स्वीकार करेंगे।”

वहीं, उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि “लालू यादव अगर आज नहीं रहें, तो तेजस्वी को कोई नहीं जानता।”

उनके इस बयान को राज्य की सियासत में एक नए संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि बिहार चुनाव से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

Trending

Exit mobile version