Bihar

नालंदा में ASI ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक तनाव में उठाया कदम

Published

on

नालंदा – नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां तैनात एएसआई सुमन तिर्की ने मंगलवार की सुबह अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक, मृतक एएसआई झारखंड के गुमला जिले के भटौली गांव के निवासी थे। वे पिछले करीब डेढ़ साल से पुलिस हेल्पलाइन 112 में पदस्थापित थे और राजगीर थाने में रह रहे थे।

घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जब अधिकांश पुलिसकर्मी अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे। तभी बैरक से गोली चलने की आवाज आई। जब साथी पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, तो सुमन तिर्की खून से लथपथ पड़े मिले। गोली उनकी कानपटी में लगी थी।

सूचना मिलते ही राजगीर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव आत्महत्या की वजह बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तनाव की असल वजह क्या थी।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी भी थाने पहुंचीं, जहां माहौल गमगीन हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Trending

Exit mobile version