Bihar

बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण का प्रचार आज थमेगा, 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान

Published

on

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार आज (रविवार, 9 नवंबर) शाम थम जाएगा। इस चरण में कुल 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोटिंग होगी।

चुनावी शोर थमने से पहले एनडीए और महागठबंधन—दोनों गठबंधनों ने प्रचार के आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

एनडीए की मेगा रैलियां

एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। भाजपा और जदयू नेताओं का जोर इस चरण में शेष सीटों पर मतदाताओं को साधने पर है।

महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन

वहीं, महागठबंधन खेमे से राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, और अन्य विपक्षी नेता जनसभाओं में सत्ता विरोधी लहर बनाने की कोशिश में जुटे हैं।

दूसरे चरण में आंकड़े बड़े

चुनाव आयोग के अनुसार, दूसरे चरण में 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें

1 करोड़ 95 लाख 44 हजार 41 पुरुष,

1 करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 महिला, और

943 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

इस चरण में कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1165 पुरुष, 136 महिलाएं, और 1 थर्ड जेंडर प्रत्याशी शामिल हैं।

45 हजार से अधिक बूथ तैयार

मतदान के लिए 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग को उम्मीद है कि पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग देखने को मिलेगी।

Trending

Exit mobile version