Bihar
बिहार चुनाव 2025: जेडीयू ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली सूची, जातीय संतुलन पर खास फोकस
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने बुधवार को 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने इस सूची में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का खास ध्यान रखा है। बताया जा रहा है कि उम्मीदवार चयन में सामाजिक समीकरण और जीत की संभावना को प्राथमिकता दी गई है।
जेडीयू के इस सूची में पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित और सवर्ण वर्गों को संतुलित प्रतिनिधित्व दिया गया है। कई मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका मिला है, वहीं कुछ सीटों पर नए चेहरों को उतारा गया है।
सूत्रों के अनुसार, जेडीयू ने इस सूची के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चलने की नीति पर कायम है। उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी मुख्यालय में की गई, जहां प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और संगठन के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
जेडीयू की यह पहली सूची जारी होने के साथ ही बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि गठबंधन सहयोगी बीजेपी और हम (हम पार्टी) अपने उम्मीदवारों की सूची कब जारी करते हैं।