Bihar

“बिहार चुनाव 2025: झारखंड में बढ़ी सुरक्षा, सीमाओं पर मिरर चेकपोस्ट से कड़ी निगरानी”

Published

on

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर झारखंड में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। दोनों राज्यों की सीमाओं पर मिरर चेकपोस्ट को सक्रिय कर दिया गया है। इन चेकपोस्टों पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें लगातार जांच अभियान चला रही हैं, ताकि असामाजिक तत्व, अवैध शराब, हथियार या नकदी की आवाजाही को रोका जा सके।

सूत्रों के अनुसार, बिहार से सटे जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि बिहार चुनाव के दौरान झारखंड की सीमा से किसी तरह की गैरकानूनी गतिविधि नहीं होने दी जाएगी।

वहीं, प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि या व्यक्तियों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Trending

Exit mobile version