Bihar
छठ व्रत में आस्था की मिसाल: भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने खुद बनाया ठकुआ और प्रसाद
दरभंगा: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मौके पर भाजपा की राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने व्रत रखकर श्रद्धा और समर्पण की मिसाल पेश की है। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी वे खुद प्रसाद और ठकुआ तैयार कर रही हैं।
सांसद गुप्ता ने कहा, “छठ व्रत सिर्फ पूजा नहीं, यह हमारी संस्कृति और अनुशासन की परंपरा है। हर साल की तरह इस बार भी मैंने परिवार के सहयोग से प्रसाद तैयार किया है। आज शाम अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को गामी तालाब के किनारे पहला अर्घ्य अर्पित करूंगी।”
दरभंगा स्थित अपने आवास पर सांसद स्वयं ठकुआ और अन्य प्रसाद तैयार करने में व्यस्त रहीं। परिवार के सदस्य भी इस दौरान पूजा-अर्चना और तैयारी में सहयोग कर रहे हैं।
गामी तालाब में शाम को सांसद का पहला अर्घ्य कार्यक्रम निर्धारित है, जिसके लिए स्थानीय लोग भी उत्साहित हैं।