Bihar
छठ महापर्व पर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, NDRF–SDRF की टीमें तैनात
पटना: छठ महापर्व के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस पवित्र अवसर पर बिहार के सभी जिलों, खासकर पटना, गया, भागलपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है।
राज्य सरकार ने बताया कि 100 से अधिक घाटों पर NDRF और SDRF की टीमें तैनात की गई हैं। पटना के कदमकुआं, दीघा, कुर्जी और गंगा घाटों पर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा की समीक्षा की है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी घाट पर भीड़ नियंत्रण में लापरवाही न हो और रोशनी व साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था की जाए।
प्रशासन की ओर से एनाउंसमेंट की व्यवस्था, मेडिकल टीम, लाइफ जैकेट, मोटर बोट और कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत दी जा सके।
पटना नगर निगम के कर्मियों ने घाटों की सफाई अभियान पूरा कर लिया है, वहीं जल संसाधन विभाग ने गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी है।