Jharkhand
रांची के पूर्व DC छवि रंजन को राहत: राज्य सरकार ने निलंबन आदेश किया रद्द, जल्द मिलेगी नई पोस्टिंग
राज्य सरकार ने रांची के पूर्व उपायुक्त (DC) छवि रंजन को बड़ी राहत दी है। सरकार ने उनका निलंबन आदेश रद्द कर दिया है, जिससे उनका सस्पेंशन 14 अक्टूबर से प्रभावी रूप से समाप्त माना जाएगा। गौरतलब है कि इसी तारीख को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी।
सूत्रों के अनुसार, छवि रंजन ने हाल ही में राज्य सरकार को आवेदन देकर अपने निलंबन को समाप्त करने की मांग की थी। इस पर विचार करने के बाद सरकार ने उनका सस्पेंशन हटाने का निर्णय लिया।
अब उम्मीद की जा रही है कि उन्हें जल्द ही किसी विभाग में नई पोस्टिंग दी जा सकती है।
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छवि रंजन को भूमि घोटाले (लैंड स्कैम) से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। अक्टूबर महीने में जेल से बाहर आने के बाद वे फिलहाल कोर्ट से मिली राहत के बाद आगे की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।