Bihar
चिराग पासवान ने की अमित शाह से मुलाकात, बिहार चुनाव को लेकर NDA की रणनीति पर हुई अहम चर्चा
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात में एनडीए गठबंधन की चुनावी रणनीति और सीट बंटवारे से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक का मुख्य फोकस बिहार में एनडीए की एकजुटता बनाए रखना और हर सीट पर मजबूत उम्मीदवार उतारने की योजना पर था। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान ने अपने कोटे की सीटों और उम्मीदवारों को लेकर भी राय रखी।
चिराग पासवान ने बैठक के बाद कहा कि एनडीए पूरी मजबूती से बिहार चुनाव में उतर रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठबंधन शानदार प्रदर्शन करेगा।