Bihar
सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर दिया भगवान सूर्य को अर्घ्य, राज्य की सुख-शांति की कामना की
पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना स्थित एक अणे मार्ग आवास पर परिवार के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा —
> “लोक आस्था का यह चार दिवसीय महापर्व आत्मानुशासन और निर्मलता का प्रतीक है। लोग शुद्ध अंतःकरण से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।”
नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को छठ की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में पूजा-अर्चना का विशेष प्रबंध किया गया था। परिवार के सदस्यों के साथ कई करीबी सहयोगी और अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कल सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मुख्यमंत्री व्रत का समापन करेंगे।