Bihar
धनबाद विधायक राज सिन्हा वारसलीगंज में एनडीए प्रत्याशी अरुणा देवी के नामांकन में हुए शामिल
धनबाद – झारखंड विधानसभा के सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा रविवार को वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी अरुणा देवी के नामांकन एवं आशीर्वाद रैली में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि “एनडीए सरकार विकास और सुशासन की प्रतीक है, जनता इस बार भी रिकॉर्ड मतों से अरुणा देवी को विजयी बनाएगी।”
रैली में बड़ी संख्या में भाजपा और जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।