Jharkhand

धनबाद में दिखा तेंदुआ , भयभीत हैं लोग

Published

on

प्रधानखंता हाई स्कूल के पास ढांगी पहाड़ी की तलहटी में रविवार शाम करीब 5 बजे एक तेंदुआ दिखाई देने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ को मंडराते हुए देखने के बाद लोगों ने मोबाइल से उसकी तस्वीर खींच ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

यह खबर फैलते ही प्रधानखंता, ढांगी, जगदीश, बरवाडीह, कल्याणडीह, गोपीनाथडीह समेत आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि वे अक्सर अपने मवेशियों और भेड़-बकरियों को चराने के लिए इसी पहाड़ी क्षेत्र में ले जाते हैं, लेकिन अब लोगों ने मवेशियों को बाहर भेजना बंद कर दिया है।

प्रधानखंता के पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी ने बताया कि तेंदुआ देखे जाने के बाद लोग पूरी रात रतजगा कर रहे हैं, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वहीं, बरवाडीह जंगल में भी एक और तेंदुआ देखे जाने की खबर से डर और बढ़ गया है।

वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है और टीम इलाके में तेंदुए की खोज और सुरक्षा व्यवस्था के लिए जुटी है।

Trending

Exit mobile version