Jharkhand
तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली युवक की जान, गिरिडीह में रातभर सड़क जाम
गिरिडीह: 17 नवंबर की देर रात नेताजी चौक के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक रोहित कुमार राठौर की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे रोहित एक खड़े ट्रक के नीचे जा दबे और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर व उसका चालक मौके से फरार हो गए, जबकि लोगों ने ट्रक को घेर लिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर रात में ही सड़क जाम कर दिया, जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर SDPO जीतवाहन उरांव, DSP कौशर अली और नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
बताया जाता है कि रोहित, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव के साथ काम करते थे। शाम में वे उन्हें देवघर एयरपोर्ट छोड़कर लौटे थे और मैच देखकर घर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई।