Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने को लेकर झारखंड IG (अभियान) की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

Published

on

झारखंड/बिहार : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) सह स्टेट पुलिस नोडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में झारखंड और बिहार की सीमा से सटे जिलों के पुलिस अधीक्षक, सीआरपीएफ और एसएसबी के अधिकारी, तथा विशेष शाखा के प्रतिनिधि मौजूद रहे। चुनाव के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, नक्सल प्रभावित इलाकों में संयुक्त अभियान, तथा अवैध शराब, नकदी और हथियारों की आवाजाही पर नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सीमा पर चौकसी बढ़ाएं, इंटर-स्टेट चेकपोस्ट पर संयुक्त जांच दल तैनात करें और हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में यह भी तय किया गया कि चुनाव के दौरान ड्रोन और आधुनिक निगरानी उपकरणों का उपयोग बढ़ाया जाएगा ताकि किसी भी असामाजिक तत्व पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) ने कहा कि चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप झारखंड पुलिस पूरी सतर्कता से कार्य कर रही है। उन्होंने सभी जिलों के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था और निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं होगा, और चुनाव अवधि में हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखी जाएगी।

बैठक के अंत में अधिकारियों ने विश्वास जताया कि झारखंड-बिहार सीमा क्षेत्र में समन्वित कार्रवाई से मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न होगी।

Trending

Exit mobile version