देश

ब्रिटिश म्यूजियम में ईशा अंबानी का जलवा, 3670 घंटे में तैयार हुआ शाही गुलाबी जरदोजी लुक

Published

on

लंदन: ब्रिटिश म्यूजियम में आयोजित ‘पिंक बॉल’ कार्यक्रम में भारतीय परंपरा और ग्लैमर का शानदार मेल देखने को मिला, जब ईशा अंबानी अपने अनोखे गुलाबी जरदोजी परिधान में सबका ध्यान खींच ले गईं।

इस खूबसूरत ड्रेस को तैयार करने में 3670 घंटे लगे। इसे मशहूर डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। ड्रेस में बारीक जरदोजी कढ़ाई और आधुनिक स्टाइल का बेहतरीन संयोजन दिखा।

ईशा ने अपने लुक को सिल्वर ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप से पूरा किया, जिससे उनका अंदाज बेहद रॉयल नजर आया।

सोशल मीडिया पर ईशा अंबानी के इस लुक की खूब तारीफ हो रही है, वहीं फैशन जगत में इसे भारतीय कारीगरी का ग्लोबल शोकेस माना जा रहा है।

Trending

Exit mobile version