Bihar

कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा: जिले में 5 कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे, किसानों को मिलेगा 4 लाख का अनुदान

Published

on

जमुई: जिले में कृषि यंत्रीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित समीक्षा बैठक में जिला उद्यान पदाधिकारी ने कस्टम हायरिंग सेंटर (कृषि यंत्रीकरण) से संबंधित सभी क्रियान्वयन बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 5 कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

योजना के अंतर्गत चयनित किसानों को 4 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा। किसानों का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा, ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी रहे।

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कृषि यंत्रीकरण योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकें और निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा हो सके।

बैठक में उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक (आत्मा), उपनिदेशक कृषि अभियंत्रण तथा जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक उपस्थित रहे।

Trending

Exit mobile version