Bihar

झारखंड में चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को प्रमोशन देने की मांग तेज, बिहार की तर्ज पर लागू करने की अपील

Published

on

रांची। झारखंड में चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को लंबे समय से पदोन्नति (प्रमोशन) नहीं मिलने को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को प्रोन्नति का लाभ दिया जाए।

कर्मचारियों का कहना है कि राज्य गठन के बाद से अब तक प्रमोशन प्रक्रिया अटकी हुई है, जिससे हजारों कर्मचारी वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत हैं। कई बार मांग उठाने और ज्ञापन सौंपने के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सरकार ने इस दिशा में पहल नहीं की, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि समान कार्य के लिए समान अवसर का सिद्धांत झारखंड में लागू होना चाहिए, ताकि कर्मचारियों को न्याय मिल सके।

Trending

Exit mobile version