Jharkhand

माओवादियों ने किया बंद का ऐलान, 15 अक्टूबर को झारखंड-बिहार-बंगाल में रहेगा बंद

Published

on

झारखंड – माओवादी संगठन ने एक पत्र जारी कर घोषणा की है कि 15 अक्टूबर 2025 को झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में पूर्ण बंद रहेगा। संगठन ने साथ ही यह भी बताया है कि 8 से 14 अक्टूबर तक पूरे क्षेत्र में “प्रतिरोध सप्ताह” मनाया जाएगा।

जारी पत्र में माओवादियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस और सुरक्षा बल लगातार उनके कार्यकर्ताओं पर दमन कर रहे हैं और फर्जी मुठभेड़ों में साथियों की हत्या कर रहे हैं। इसी के विरोध में उन्होंने बंद का आह्वान किया है।

इस घोषणा के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जा रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version