Bihar
बिहार चुनाव 2025 : जीतन राम मांझी बोले – “पिछले 46 सालों में इतना काम नहीं देखा, पीएम मोदी का सीना 112 इंच का है”
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। हम (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ़ की है। मांझी ने कहा कि उन्होंने अपने 46 साल के राजनीतिक जीवन में पीएम मोदी जैसा काम करने वाला नेता नहीं देखा।
मांझी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का सीना 56 इंच नहीं, बल्कि 112 इंच का है। उन्होंने देश में जो विकास कार्य किए हैं, वो अभूतपूर्व हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों, पिछड़ों और दलितों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाईं, जिससे देश की तस्वीर बदली है। बिहार में एनडीए की जीत को लेकर भी मांझी ने भरोसा जताते हुए कहा कि “बिहार की जनता इस बार फिर मोदी और नीतीश के नेतृत्व पर भरोसा जताएगी।”
गौरतलब है कि हाल ही में एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के बीच मांझी का यह बयान सामने आया है, जिसे राजनीतिक हलकों में मोदी के समर्थन में एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है।