Bihar
INDIA गठबंधन में दरार के संकेत! JMM नेता बोले – बिहार में हमारे साथ हुआ अपमान, पार्टी आहत
झारखंड में INDIA गठबंधन को लेकर एक बार फिर असंतोष की आवाज उठी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता मनोज पांडेय ने कहा कि बिहार में पार्टी के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ, उससे संगठन गहराई से आहत है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सहयोग और सम्मान की भावना बनाए रखना जरूरी है, लेकिन बिहार में JMM को जिस तरह नज़रअंदाज़ किया गया, उससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
मनोज पांडेय के इस बयान को झारखंड की राजनीति में INDIA गठबंधन के भीतर मतभेद के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में बिहार में सीट बंटवारे को लेकर JMM की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे। अब झारखंड में इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।