Bihar

महागठबंधन का बड़ा एलान: तेजस्वी यादव होंगे सीएम फेस, मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार

Published

on

पटना: बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन ने बड़ा राजनीतिक दांव चला है। गुरुवार को औपचारिक घोषणा करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव को गठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम उम्मीदवार घोषित किया गया।

इस घोषणा के साथ ही बिहार की सियासत में नया समीकरण बन गया है। कांग्रेस, राजद, वीआईपी और लेफ्ट पार्टियों ने एकजुट होकर कहा है कि “बदलाव का वक्त आ गया है, अब बिहार को नई दिशा देने का समय है।”

तेजस्वी यादव ने कहा — “महागठबंधन जनता के सपनों का गठबंधन है। हम रोजगार, शिक्षा और सम्मान के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे।”
वहीं मुकेश सहनी ने कहा — “यह सम्मान पूरे मछुआरा समाज और पिछड़ों की आवाज के लिए है। हम बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाएंगे।”

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस ऐलान के बाद एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला और दिलचस्प हो जाएगा।

Trending

Exit mobile version