Bihar

भगवान के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे नीतीश कुमार

Published

on

बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों की वोटिंग कल, 11 नवंबर को समाप्त हो गई है। अब राज्यभर की निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार सुबह राजधानी पटना के ऐतिहासिक महावीर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर चुनाव में जीत की दुआ मांगी।

महावीर मंदिर के बाद हाईकोर्ट मजार पहुंचे सीएम

मंदिर दर्शन के बाद सीएम नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी के साथ हाईकोर्ट मजार भी पहुंचे। वहां उन्होंने राज्य की शांति और सफलता की कामना की।

एक्जिट पोल में NDA को बढ़त

वोटिंग खत्म होने के बाद आए एक दर्जन से अधिक एक्जिट पोल्स में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है।
हालांकि, अंतिम नतीजों के लिए अब सभी की नजरें 14 नवंबर की मतगणना पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि बिहार की सत्ता पर किसका कब्जा होगा — नीतीश कुमार की वापसी या विपक्ष का नया समीकरण।

Trending

Exit mobile version