Bihar

बिहार में PM मोदी की एंट्री, 24 अक्टूबर को समस्तीपुर में दिखेगी सियासी गर्मी

Published

on

समस्तीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर पहुंचने वाले हैं। अपने इस दौरे में प्रधानमंत्री मोदी जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव पितौंझिया जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा न केवल राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, बल्कि यह सामाजिक संदेश देने वाला कार्यक्रम भी है। कर्पूरी ठाकुर को देश में सादगी, समाजवाद और पिछड़े वर्गों के उत्थान का प्रतीक माना जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान समस्तीपुर में एक भव्य जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जहां वे बिहार में विकास, सुशासन और एनडीए सरकार की उपलब्धियों पर बात कर सकते हैं।

स्थानीय प्रशासन ने प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है।

जानकारी के अनुसार, इस जनसभा में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और उम्मीदवार भी मौजूद रहेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह दौरा बिहार चुनाव के अंतिम चरणों से पहले राजनीतिक रूप से बेहद असरदार साबित हो सकता है।

Trending

Exit mobile version