Bihar
“भाजपा बिहार में वोट चोरी की साजिश रच रही है” — पूर्णिया में राहुल गांधी का बड़ा आरोप
बिहार चुनाव 2025: पूर्णिया में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर “वोट चोरी” का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव चुराए और अब बिहार में भी वही साजिश रच रही है।
राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में एक ही महिला का चेहरा 200 बार और दूसरी का नाम 100 बार दर्ज है। उन्होंने कहा कि बिहार में लाखों वोटरों के नाम हटाए गए हैं, ताकि सत्ता पक्ष को फायदा मिल सके।
नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि 20 साल से सरकार में रहने के बावजूद बिहार में रोजगार नहीं है और लोग पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनी तो “मेड इन बिहार” के तहत उद्योग, विश्वविद्यालय और अस्पताल स्थापित किए जाएंगे।
राहुल ने कहा, “बिहार मोहब्बत की धरती है, यहां नफरत नहीं, मोहब्बत की राजनीति चलेगी।”