Bihar

छठ पर सफर बना मुश्किल: रांची से बिहार जाने वाली ट्रेनें ठसाठस, हवाई किराया आसमान छूने लगा

Published

on

रांची – छठ पूजा करीब आते ही बिहार जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रांची से पटना, गया, आरा और जयनगर के लिए चलने वाली लगभग सभी ट्रेनों में टिकट मिलना नामुमकिन हो गया है। हटिया-पटना, जनशताब्दी, वंदे भारत और मौर्य एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी तक हर क्लास में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है।

रेलवे प्रशासन ने त्योहार के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं, लेकिन बढ़ती मांग के आगे उनकी क्षमता भी कम पड़ गई है।

26 अक्टूबर को रांची रेल डिविजन से पटना के लिए चलने वाली आधा दर्जन ट्रेनों की स्थिति ये है—

हटिया–पटना एक्सप्रेस: स्लीपर में 99, थर्ड एसी में 63 और टू एसी में 26 वेटिंग

रांची–पटना वंदे भारत: चेयर कार में 58 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 13 वेटिंग

जनशताब्दी: टूएस क्लास में 200 और चेयर कार में 37 वेटिंग

रांची–पाटलीपुत्र एक्सप्रेस: स्लीपर में 71, थर्ड एसी में 30 और टू एसी में 15 वेटिंग

रांची–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस: स्लीपर में 57, थर्ड एसी में 43 वेटिंग

रांची–आरा ट्रेन: स्लीपर में 118 टिकट वेटिंग, एसी क्लास में सीट फुल

राउरकेला–जयनगर ट्रेन: स्लीपर में 142, थर्ड एसी में 87 वेटिंग

25 अक्टूबर को चलने वाली स्पेशल ट्रेन में भी स्लीपर के लिए 47 और थर्ड एसी के लिए 11 वेटिंग टिकट बचे हैं।

फ्लाइट का किराया भी हुआ दोगुना

ट्रेन टिकट न मिलने से अब यात्री बस या निजी गाड़ियों से सफर करने को मजबूर हैं। वहीं, रांची से पटना के बीच उड़ने वाली फ्लाइट्स के किराए सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुने हो चुके हैं।

त्योहार पर घर लौटने की चाह में यात्रियों की यह जद्दोहद अब एक बड़ी चुनौती बन गई है।छठ पूजा करीब आते ही बिहार जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रांची से पटना, गया, आरा और जयनगर के लिए चलने वाली लगभग सभी ट्रेनों में टिकट मिलना नामुमकिन हो गया है। हटिया-पटना, जनशताब्दी, वंदे भारत और मौर्य एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी तक हर क्लास में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है।

रेलवे प्रशासन ने त्योहार के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं, लेकिन बढ़ती मांग के आगे उनकी क्षमता भी कम पड़ गई है।

26 अक्टूबर को रांची रेल डिविजन से पटना के लिए चलने वाली आधा दर्जन ट्रेनों की स्थिति ये है—

हटिया–पटना एक्सप्रेस: स्लीपर में 99, थर्ड एसी में 63 और टू एसी में 26 वेटिंग

रांची–पटना वंदे भारत: चेयर कार में 58 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 13 वेटिंग

जनशताब्दी: टूएस क्लास में 200 और चेयर कार में 37 वेटिंग

रांची–पाटलीपुत्र एक्सप्रेस: स्लीपर में 71, थर्ड एसी में 30 और टू एसी में 15 वेटिंग

रांची–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस: स्लीपर में 57, थर्ड एसी में 43 वेटिंग

रांची–आरा ट्रेन: स्लीपर में 118 टिकट वेटिंग, एसी क्लास में सीट फुल

राउरकेला–जयनगर ट्रेन: स्लीपर में 142, थर्ड एसी में 87 वेटिंग

25 अक्टूबर को चलने वाली स्पेशल ट्रेन में भी स्लीपर के लिए 47 और थर्ड एसी के लिए 11 वेटिंग टिकट बचे हैं।

फ्लाइट का किराया भी हुआ दोगुना

ट्रेन टिकट न मिलने से अब यात्री बस या निजी गाड़ियों से सफर करने को मजबूर हैं। वहीं, रांची से पटना के बीच उड़ने वाली फ्लाइट्स के किराए सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुने हो चुके हैं।

त्योहार पर घर लौटने की चाह में यात्रियों की यह जद्दोजहद अब एक बड़ी चुनौती बन गई है।

Trending

Exit mobile version