Jharkhand

रांची में दिवाली तक साफ मौसम, शाम ढलते ही महसूस हुई ठंड, अगले कुछ दिनों में आंशिक बदलाव की संभावना

Published

on

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों के दौरान दिन में आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन शाम होते-होते मौसम पूरी तरह साफ हो गया। दिवाली के दिन साफ और शुष्क मौसम के कारण लोगों ने आतिशबाजी का आनंद लिया और त्योहार का लुत्फ उठाया। राज्य के अन्य जिलों में भी यही हाल रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 21 अक्टूबर को रांची के साथ-साथ रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। कल भी इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा। हालांकि, अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।

राज्य में बदलते मौसम का असर अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी दिखने लगा है। शाम ढलते ही ठंड का अहसास बढ़ गया है। सुबह के समय कोहरे का असर और शाम को बढ़ती ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर कर दिया है। मौसम में यह बदलाव आने वाले दिनों में और अधिक महसूस किया जा सकता है।

Trending

Exit mobile version