Bihar

नीतीश कुमार को कमजोर करने की साजिश : संतोष कुशवाहा का बड़ा आरोप, कहा – जदयू में तीन लोगों का गिरोह चला रहा पार्टी

Published

on

पटना : बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाला बयान देते हुए पूर्व सांसद और राजद नेता संतोष कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चल रही अंदरूनी साजिश का खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जदयू में कुछ नेताओं का गिरोह सक्रिय है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कमजोर करने की साजिश रच रहा है।

संतोष कुशवाहा ने कहा कि “जदयू में अब नीति नहीं, गिरोह की राजनीति चल रही है। तीन लोगों का ग्रुप पूरे संगठन को नियंत्रित कर रहा है। मुख्यमंत्री को कमजोर करने की चाल अंदर से ही चल रही है।”

उन्होंने बताया कि पार्टी में उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही थी और अपमान का माहौल बनाया गया, जिसके चलते उन्होंने जदयू छोड़कर राजद का दामन थामा। कुशवाहा ने कहा कि अब वे राजद की विचारधारा के साथ हैं और जनता के बीच जाकर बिहार में बदलाव का संदेश देंगे।

राजद नेता ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता महागठबंधन के साथ खड़ी होगी और तेजस्वी यादव राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।

संतोष कुशवाहा के इस बयान के बाद जदयू खेमे में हलचल तेज हो गई है। पार्टी के अंदरूनी मतभेद और गुटबाजी के आरोप एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

Trending

Exit mobile version