Bihar
बिहार चुनाव 2025: पिता की गिरफ्तारी के बाद बेटे ने संभाली कमान, समर्थकों ने दूध से नहलाकर किया स्वागत
सासाराम विधानसभा सीट से एक भावनात्मक दृश्य सामने आया है। आरजेडी प्रत्याशी सत्येन्द्र साह की गिरफ्तारी के बाद उनके पुत्र सुबंधु साह ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। प्रचार की शुरुआत के मौके पर समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत किया और दूध से नहलाकर विजय की कामना की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कदम पिता के प्रति बेटे की निष्ठा और जनता के समर्थन का प्रतीक है। समर्थक इसे “जनता बनाम अन्याय की लड़ाई” बता रहे हैं।
सुबंधु साह अब अपने पिता के अधूरे अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं और लोगों से विकास और न्याय के नाम पर वोट मांग रहे हैं। इस घटनाक्रम से सासाराम का चुनावी माहौल और ज्यादा गरम हो गया है।