Jharkhand

सिमडेगा के श्रीराम पुरी बने झारखंड रणजी टीम के मैनेजर, अहमदाबाद में करेंगे टीम का नेतृत्व

Published

on

सिमडेगा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के बोर्ड सदस्य और जिला क्रिकेट संघ के मार्गदर्शक श्रीराम पुरी को झारखंड रणजी क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। टीम उनके नेतृत्व में आगामी रणजी मुकाबले के लिए अहमदाबाद रवाना होगी।

हॉकी की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध सिमडेगा जिला अब क्रिकेट के क्षेत्र में भी तेजी से पहचान बना रहा है। स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का कहना है कि अगर सरकार जिले को उचित संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराए, तो यहां से भविष्य में कई क्रिकेट सितारे उभर सकते हैं।

श्रीराम पुरी को टीम मैनेजर बनाए जाने पर जिला क्रिकेट संघ, सिमडेगा के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।
इस अवसर पर श्रीराम पुरी ने JSCA पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि, “जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा।”

Trending

Exit mobile version