Bihar
बिहार चुनाव 2025: ECI के ताज़ा आंकड़े—एनडीए 193 सीटों पर आगे, महागठबंधन 47 पर सिमटा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के ताज़ा रुझान एनडीए की बड़ी जीत का संकेत दे रहे हैं। हालांकि, मतगणना पूरी नहीं हुई है, लेकिन अभी तक के आंकड़ों में एनडीए 193 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि महागठबंधन 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन के बीच ही रहा है।
एनडीए में जेडीयू, बीजेपी, लोजपा और हम शामिल हैं, जबकि महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी, वाम दल और IIP ने मिलकर चुनाव लड़ा।
—
एग्जिट पोल ने पहले ही दिए थे एनडीए की वापसी के संकेत
दूसरे चरण के मतदान के बाद जारी ज्यादातर एग्जिट पोल ने एनडीए की वापसी का अनुमान लगाया था। हालांकि, कुछ सर्वेक्षणों ने मुकाबले को कांटे का बताया था।
एग्जिट पोल्स में यह भी साफ दिखा कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी अपने डेब्यू चुनाव में खास असर नहीं छोड़ पाई।
इसी तरह, एआईएमआईएम भी सीमांचल में पिछली बार जैसी पकड़ बनाती नहीं दिख रही है।
फिलहाल, अंतिम और आधिकारिक नतीजों का इंतज़ार अभी जारी है।
—
रिकॉर्ड मतदान बना इस चुनाव की खासियत
मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के अनुसार, दूसरे चरण में 122 सीटों पर 68.79% का रिकॉर्ड मतदान दर्ज हुआ, जो बिहार चुनावी इतिहास में अब तक का सबसे अधिक है।
पहले चरण में मतदान प्रतिशत 65.08% रहा था।
दोनों चरणों को मिलाकर कुल 66.90% मतदान हुआ, जो पिछले विधानसभा चुनाव से 9.6% अधिक है।
इतिहासिक मतदान दर यह दर्शाती है कि इस चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी पहले की तुलना में कहीं अधिक रही।