Bihar

तेजस्वी यादव बोले – ‘हम लोग क्लीन स्वीप करने जा रहे हैं’, एग्जिट पोल को बताया प्रोपेगैंडा

Published

on

पटना: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर मतदान समाप्त होने के बाद महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बुधवार (12 नवंबर) को प्रेस वार्ता कर एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि “एग्जिट पोल दिखाने वाले चैनलों ने तो अभिनेता धर्मेंद्र की मौत की फर्जी खबर तक चला दी थी, अब सोचिए पत्रकारिता किस स्तर पर पहुंच गई है।”

तेजस्वी ने कहा —

> “हम लोग क्लीन स्वीप करने जा रहे हैं। बिहार की जनता ने इस बार बदलाव के लिए वोट किया है। महागठबंधन बड़ी जीत हासिल करेगा।”

 

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि

> “भाजपा मतगणना को धीमा करने या ध्यान भटकाने के लिए जिला मुख्यालयों पर फ्लैग मार्च जैसी हरकतें कर सकती है, लेकिन हमारे लोग डरेंगे नहीं। हम वोट चुराने की किसी भी कोशिश को रोकेंगे और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे, चाहे इसके लिए कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।”

 

🔹 सर्वे और एग्जिट पोल पर तीखा प्रहार

तेजस्वी यादव ने कहा कि वे किसी सर्वे के जाल में नहीं फंसते।

> “हम न तो खुश हैं, न ही किसी सर्वे को लेकर गलतफहमी में हैं। ये सर्वे सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने और अफसरों को प्रभावित करने का तरीका हैं। ये सिर्फ प्रोपेगैंडा है।”

 

🔹 18 नवंबर को नई सरकार का दावा

तेजस्वी ने आत्मविश्वास से कहा कि

> “14 नवंबर को नतीजे आएंगे और 18 नवंबर को नई सरकार शपथ लेगी, जो सरकारी नौकरियों देने का वादा निभाएगी।”

 

उन्होंने कहा कि एनडीए अपनी जमीन खो चुका है, जनता ने विकास और रोजगार के नाम पर वोट किया है, न कि डर या भ्रम में।

🔹 कार्यकर्ताओं को धन्यवाद

> “मैं उन सभी कार्यकर्ताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत की। अब अगर-मगर की कोई गुंजाइश नहीं है। बदलाव निश्चित है।”

Trending

Exit mobile version