Bihar
बिहार चुनाव: जीत के बाद विजय सिन्हा ने लखीसराय में किया भव्य रोड शो
लखीसराय : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीत दर्ज करने के बाद लखीसराय से बीजेपी उम्मीदवार और राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भव्य रोड शो किया। इस दौरान उत्साहित समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी।
विजय सिन्हा ने लोगों का अभिवादन करते हुए उनका धन्यवाद किया और कहा कि यह जीत जनता के भरोसे और विकास के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पूरे शहर में विजय का जश्न जैसा माहौल देखने को मिला।