Bihar

विजय सिन्हा बोले — ‘अपू-पप्पू’ को जनता ने सिखाया सबक, एनडीए की बनेगी सरकार

Published

on

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार एनडीए भारी बहुमत से सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने अनुभवी, विकास के प्रति समर्पित और भ्रष्टाचारमुक्त शासन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर से भरोसा जताया है।

राजद-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए सिन्हा ने कहा कि

> “ढपोरशंखी घोषणाएं और हवा-हवाई बातें करने वाले दोनों युवराजों — तेजस्वी यादव और राहुल गांधी — को जनता ने सबक सिखाया है।”

 

विजय सिन्हा ने विपक्षी नेताओं पर व्यंग्य करते हुए कहा कि

> “बिहार की जनता ने चार्टर विमान पर बर्थडे मनाने वालों को मौका नहीं दिया। ‘अपू’ और ‘पप्पू’ अब चुनाव परिणाम के बाद दिल्ली या विदेश चले जाएंगे, उनका बिहार से कोई सरोकार नहीं रहेगा।”

 

उन्होंने बढ़े हुए मतदान प्रतिशत को लोकतंत्र की जीत बताया। सिन्हा ने कहा कि इस बार वोटिंग 57% से बढ़कर करीब 67% हुई है, जो जनता के विश्वास और जागरूकता का प्रतीक है।

Trending

Exit mobile version